Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोना 1500 रुपए टूटा, लेकिन चांदी के भाव हुए स्थिर
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के भावों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इसका असर राजस्थान में देखा जा रहा हैं, राजस्थान सर्राफा ऐसोसिएशन के अनुसार 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए आज ₹1,39,790 है, जबकि कल यह ₹1,41,290 प्रति 10 ग्राम थी। इस प्रकार एक दिन में ₹1,500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
इसी तरह 24 कैरेट सोने (शुद्ध सोना) की कीमत आज 10 ग्राम के लिए ₹1,46,780 रही, जो कल ₹1,48,350 थी, यानी 24 कैरेट सोने में भी ₹1,570 प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली है।
चांदी के भाव क्या हैं
बात चांदी के भाव की करें तो कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज भी ₹2,65,000 बनी हुई है, जो कल के भाव के बराबर है। राजस्थान के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर में सोने-चांदी के भाव लगभग एक समान रहते हैं, हालांकि स्थानीय सर्राफा बाजारों में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।
pc- dailyhunt.in






