Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में एक ही दिन में चांदी 5 हजार हुई सस्ती, सोना भी 1100 रुपए टूटा

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इसी क्रम में आज राजस्थान में सोने के भाव में नरमी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में आई गिरावट और रुपये की मजबूती के कारण स्थानीय बाजार में भी सोने-चांदी के दाम घट गए हैं। 

राजस्थान सर्राफा ऐसोसिएशन ने आज 24 अप्रैल 2026 को राजस्थान में 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत ₹1,41,790 है बताई हैं जबकि कल यह ₹1,42,890 प्रति 10 ग्राम थी। इस प्रकार एक दिन में 22 कैरेट गोल्ड के भाव में ₹1,100 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 24 कैरेट शुद्ध सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹1,48,880 है, जो कल ₹1,50,030 थी। 24 कैरेट गोल्ड में भी एक दिन में ₹1,150 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है।

चांदी के भाव
चांदी के भाव में भी काफी नरमी देखी गई है। राजस्थान में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,70,000 है, जबकि कल यह ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम थी। इस प्रकार चांदी के दाम में एक दिन में ₹5,000 प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

pc- samco.in