Rajasthan: सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर में होगा अब एक ही नगर निगम, ग्रेटर और हेरिटेज का हुआ विलय

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान जयपुर में दो नगर निगम बन गए थे एक ग्रेटर और एक हेरिटेज, लेकिन अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नगर निकाय चुनावों से पहले जयपुर ग्रेटर नगर निगम और जयपुर नगर निगम हेरिटेज केे विलय को मंजूरी दे दी है। स्वायत्त शासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आधिकारिक आदेश जारी किया गया हैं उसमें लिखा गया हैं  कि भविष्य में केवल एक यूनिफाइड जयपुर नगर निगम होगा। स्वायत्त शासन विभाग के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जयपुर को मूल रूप से 2019 में हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम में बांटा गया था।

राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 3, 5, 6 और 10 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने ग्रेटर नगर निगम और नगर निगम हेरिटेज का विलय कर दिया है, हालांकि, विलय दोनों निगमों के वर्तमान कार्यकाल के पूरा होने के बाद ही प्रभावी होगा।

pc- Mttv india