Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का बड़ा बयान, रेप करने वालों को बना दो नपुंसक, पकड़ों और पिटाई करों

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का एक बड़ा बयान सामने आया है। खबरों की माने तो उनका कहना हैं कि दुष्कर्म करने वालों को नपुंसक बनाकर छोड़ देना चाहिए, तभी ऐसे अपराध कम होंगे। वह सोमवार को भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे व बच्चियों से छेड़छाड़, दुष्कर्म या कुकर्म करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान है।

क्या कहा राज्यपाल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्यपाल ने कहा कि दुष्कर्म जैसे अपराध रुक नहीं रहे हैं। अपराधियों में कानून का डर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे लोगों को जब नपुंसक बनाकर छोड़ा जाएगा और जब उनकी शादी नहीं होगी तो लोग उन्हें पहचानेंगे। राज्यपाल ने कहा कि छेड़छाड़ की घटना का वीडियो बनाने के बजाय लोग ऐसा करने वालों को पकड़ें और उनकी पिटाई करें।

राज्यपाल थे भरतपुर दौरे पर
राज्यपाल ने सोमवार को भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बढ़ते रेप की वारदातों को लेकर मंच से यह बात कही। उन्होंने कहा जब हमारे यहां (महाराष्ट्र में) शिवाजी महाराज का राज था, उस समय एक पटेल गांव का मुखिया रहता था, उसने रेप किया, इसके बाद शिवाजी महाराज ने ऑर्डर जारी किया, कहा- रेप करने वाले को मारो मत, इसके हाथ-पैर तोड़ दो, मरते दम तक वह वैसा ही रहा। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार होने पर लोग वीडियो बनाते हैं यह बात ठीक नहीं है।

pc- etv bharat