Rajasthan: नकली खाद-बीज मामले में गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, सरकार की विफलता को दर्शाता यह...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा नकली खाद और बीज बनाने वालों पर कार्रवाई कर रहे है। हाल ही मेें उन्होंने एक बयान दिया था जिसके बाद सियासत गरमा गई है, कांग्रेस विधायक और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले में राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। डोटासरा ने कहा कि कृषि मंत्री का यह बयान कि पूरे देश में नकली खाद और बीज बेचे जा रहे हैं, सरकार की विफलता को उजागर करता है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मीणा ने दावा किया है कि पकड़ा गया सारा नकली खाद और बीज गुजरात से आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले डेढ़ साल से सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं, तो यह गंभीर मामला सामने क्यों नहीं आया? डोटासरा ने कहा, यह सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाता है।

कांग्रेस नेता ने केंद्र और राज्य सरकार पर इस मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नकली खाद और बीज का यह मुद्दा किसानों के लिए गंभीर है, जो उनकी आजीविका को प्रभावित करता है।

pc-abp news