Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने कहा, जिन पर भरोसा किया उन्होंने ही मेरी पार्टी को बेच दिया

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बेनीवाल के बाड़मेर जिले में प्रवेश करते ही बायतु, बाटाडू, मौखाब सहित कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने का आव्हान किया।

क्या बोले बेनीवाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हनुमान बेनीवाल ने बाड़मेर जिले में पार्टी की स्थिति पर गहरा दर्द व्यक्त किया। उन्होंने बिना नाम लिए बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके भरोसे मैंने बाड़मेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को छोड़ा था, उन्होंने मेरी पार्टी को ही बेच दिया।

खबरों की माने तो हनुमान बेनीवाल ने दर्द बयां करते हुए आगे कहा, मैं बाड़मेर, जोधपुर, नागौर और उदयपुर में जिनके भरोसे था वह लोग मुझे छोड़कर भाग गए। पार्टी छोड़कर भागने वालों की आंधी आई, लेकिन मैं अब भी खड़ा हूं और राजस्थान में तीसरी ताकत की सत्ता बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं।

pc- jansatta