Rajasthan: चिकित्सा मंत्री खींवसर ने चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों की भर्ती को दी मंजूरी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक साथ दो बड़े फैसले सामने आए है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती जल्द की जाएगी। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भर्ती को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी ओर विभाग ने 7,903 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन आदेश भी जारी कर दिए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विभाग के मुताबिक करीब 5 हजार कर्मचारियों को उनका गृह जिला मिला है, जबकि 1,630 कर्मचारियों को उनके गृह जिले के नजदीकी जिले में पदस्थापन दिया गया है। चिकित्सा विभाग के इन दोनों फैसलों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और कर्मचारियों को बेहतर पदस्थापन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चिकित्सा अधिकारियों की नई भर्ती से प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। विभाग का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन की कमी को दूर करने पर है।

pc- etv bharat