Rajasthan: जोधपुर में फिर से बिगड़ी प्रसूताओं की तबीयत, एक को रखा गया हैं वेंटिलेटर पर, उपचार जारी

इंटरेट डेस्क। राजस्थान में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और कई मौत के मामले कई दिनों से सामने आ रहे है। अब एक बार फिर से जोधपुर में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उम्मेद हॉस्पिटल में 2 दिनों के भीतर पांच प्रसूताओं को भर्ती करवाया गया है, इनमें 3 प्रसूताएं आईसीयू में भर्ती हैं और एक वेंटिलेटर पर है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक, एक महिला सरोज को ओसियां से रेफर किया गया था, उसे कार्डियक प्रॉब्लम थी। इसी दौरान सिजेरियन डिलीवरी करने पड़ी और सरोज वेंटिलेटर पर है। वहीं, रेखा को शुक्रवार को पाली के प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर किया गया था, उसे ब्लीडिंग की दिक्कत थी, ब्लडिंग ज्यादा होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था, जो अब हटा दिया गया है।

जबकि पूजा को शेरगढ़ से उम्मेद लाया गया था, उसे भी ब्लडिंग की समस्या होने के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया। रोशनी को नागौर के प्राइवेट हॉस्पिटल से उम्मेद रेफर किया गया, महिला बीपी की मरीज बताई जा रही है, इसके अलावा, एक अन्य महिला बज्जू को जैतारण के प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर किया गया था, उसकी प्लेटलेट्स कम थी। उम्मेद हॉस्पिटल के सुप्रीडेंट डॉ. मोहन मकवाना ने बताया कि सभी प्रसूता अलग-अलग सेंटर से रेफर हुई थीं, लेकिन कुछ में कॉम्प्लिकेशन ज्यादा थी।

pc- ndtv raj