Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट में 3 दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन होगी सुनवाई, पीएम की पहल के बाद...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जोधपुर और जयपुर बेंच में अब 22, 26 और 27 मई को न्यायिक कार्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे। हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी अधिवक्ताओं और आम लोगों से इस पर्यावरण और ऊर्जा हितैषी पहल में अपना सहयोग देने का आग्रह किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह कदम देश में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन की बढ़ती खपत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई के बाद उठाया गया है। इसमें आम जनता के साथ-साथ अब संवैधानिक संस्थाएं भी इस मुहिम का हिस्सा बन रही हैं।

इस मुहिम से प्रेरणा लेकर राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने हाल ही में एक शानदार उदाहरण पेश किया था। वे अपनी लग्जरी सरकारी गाड़ी को छोड़कर साइकिल से अदालत पहुंचे। गांधीनगर स्थित अपने आवास से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी उन्होंने साइकिल से तय की।

pc- ndtv raj