Rajasthan: प्रदेश मे गर्मी का कहर, हीटस्ट्रोक से 24 घंटों में पांच लोगों की मौत, आने वाले 72 घंटें और भी खतरनाक

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भीषण गर्मी की मार झेल रहा है और हालात बहुत खराब हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। वही प्रदेश का सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा। जहां तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में तापमान के और बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में तापमान 50 डिग्री के आस पास जा सकता है। स्थिति इतनी खराब हैं जन मानस के साथ साथ जानवर भी बेचारे छाव ढूंढ़ने को मजबूर हो रहे है। वहीं हीट वेवे की वजह से प्रदेश में 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

हीट वेव ने ली पांच लोगों की जान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हीटस्ट्रोक के कारण प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ये सरकारी आंकड़ा हैं, वैस अन्य खबरों की माने तो प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बीते 24 घंटों में 8 लोगों की मौत हीटस्ट्रोक और गर्मी के कारण होने की खबर सामने आई है। हालांकि इनमें से कई मौतों के मामले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। स्थानीय लोग और डॉक्टर के अनुसार सभी की मौत गर्मी के कारण हुई है।

गुरुवार 23 मई को राजस्थान के सबसे गर्म शहर 
1. बाड़मेर में 48.8 डिग्री  
2. फलौदी में 48.6 डिग्री
3. जैसलमेर में 47.5 डिग्री
4. जोधपुर शहर में 47.4 डिग्री
5. चूरू में 47 डिग्री
6. जयपुर में 44 डिग्री तापमान 
7. माउंट आबू में सबसे कम 35.8 डिग्री

वही मौसम विभाग ने गुरूवार को बाड़मेर में तापमान जहां 48.8 डिग्री दर्ज किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है ऐसे में राजस्थान के पश्चिमी जिले बाड़मेर के वासियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

pc-aaj tak, www-samitivejhospitals-com,jagran, india news