Rajasthan: बयाना में विधायक और ईओ ऑफिसर के बीच तू-तड़ाक, महिला अधिकारी को किया निलंबित

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में एक सरकारी बैठक के दौरान उस समय हंगमा हो गया जब नगर पालिका की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  और स्थानीय विधायक आमने-सामने भिड़ गए। बैठक के दौरान ईओ की विधायक से तीखी बहस हो गई। कथित तौर पर ईओ विधायक के साथ तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकाती नजर आईं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बयाना में निर्दलीय महिला विधायक ऋतु बानावत नगर पालिका की बैठक ले रही थी। इस बैठक में उन्होंने एक ही फर्म को तमाम कामों के ठेके दिए जाने पर सवाल उठाए तो एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिता कुशवाह का भतीजा बीच में बोलने लगा, इस पर विधायक ने सरकारी बैठक का हवाला देकर उसे बाहर जाने को कहा। इससे एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिता कुशवाह का पारा गरम हो गया।

इस दौरान अनिता कुशवाह ने गुस्से में धमकाने वाले अंदाज में कहा, तूने मेरे भतीजे को बाहर कैसे निकाला। वह मेरे परिवार का है, ईओ के तू तड़ाक और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के बाद मामला बिगड़ गया और इसका वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी माहौल को शांत कराने की कोशिश करते नजर आए। मामला तूल पकड़ते ही सरकार हरकत में आई और महज छह घंटे के भीतर महिला ईओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

pc-abp news