Rajasthan: गृहमंत्री शाह 2 दिनों के लिए आ रहे राजस्थान के दौरे पर, इस विशेष काम के लिए करेंगे बड़ी बैठक

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की धरा पर एक बार फिर से देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है। जानकारी के अनुसार शाह का दौरा बीकानेर का होगा। यहां भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा को अब पूरी तरह स्मार्ट बनाने की तैयारी पर चर्चा होगा। बताया जा रहा हैं इसके लिए अमित शाह आगामी 25 और 26 मई को बीकानेर के महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रणनीतिक दृष्टि से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा हैं। इस दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों पर बड़ा मंथन होगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गृहमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास बताया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मई को बीकानेर पहुंचेंगे।

खबरों की माने तो सीमा सुरक्षा की समीक्षा के उद्देश्य से आ रहे शाह 25 मई की रात बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन सीमा अग्रिम चौकियों का जायजा लेंगे। दौरे के दूसरे दिन, यानी 26 मई को गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे सांचू बॉर्डर चौकी पहुंचेंगे। यहां वे देश की रक्षा में मुस्तैद  जवानों के साथ सीधा संवाद करेंगे। अमित शाह के दौरे के दौरान गृहमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांच संभागों के उच्च प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे।

pc- ndtv