Rajasthan: सीएम भजनलाल अगर लेंगे ये फैसला तो उड़ने वाली हैं सरकारी कर्मचारियों की नींद, जान ले कैसे

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और इसके साथ ही सरकार और मुखिया दोनों बदल गए है। ऐसे में अब लोकसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं और परिणाम क्या होगा ये 4 जून को देखा जाएगा। लेकिन अब प्रदेश के सीएम भजनलाल बड़े फैसले ले सकते है। ऐसे में एक और चर्चा चल पड़ी हैं कि प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों में अब फेरबदल होगा। जी हां अगर ये फैसला हो गया तो समझ ले की सरकारी कर्मचारियों की नींद उड़ने वाली है। 

मीडिया रिपाटर्स की माने तो राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और आधिकारियों में खलबली मची हुई है और इसका कारण भी आपको बता दें रहे है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े बदलाव होने की संभावना है। राजस्थान के सरकारी गलियारों में इस वक्त यह चर्चा यहा की प्रदेश सरकार जल्द ही  6 दिन का सप्ताह लागू करने वाली है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान की भजनलाल सरकार अब प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में 6 दिन के सप्ताह की घोषणा कर सकती है। जिसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हो हल्ला हो गया है। दरअसल प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में  5 दिन का सप्ताह लागू है मतलब शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है। वहीं ऐसी खबर भी हैं की इस नियम को लेकर अंदरखाने सरकार ने अधिकारियों से चर्चा भी करली है। लेकिन जब से सरकारी कर्मचारियों को इसकी भनक लगी है तब से सभी की नींद उड़ गई है।

pc-