Rajasthan: करवाना हैं आपको भी तबादला तो इस तारीख से शुरू होने जा रही हैं प्रक्रिया, कर दें आवेदन
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार में तबादलों का दौर एक बार फिर से शुरू होने वाला है। जी हां प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों को सरकार अब इधर से उधर करने जा रही है। राज्य सरकार ने तय किया है कि कर्मचारियों के तबादले एक तय समय के लिए खोले जाएंगे। इस फैसले के बाद कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है।
कई कर्मचारी अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत वजहों से तबादला चाहते थे, लेकिन रोक के कारण उनकी फाइलें अटकी हुई थीं। अब सरकार के इस फैसले से उन सभी को एक मौका मिलने वाला है।
8 अप्रैल से शुरू होगा तबादलों का दौर
जानकारी के अनुसार सरकार ने साफ किया है कि 8 अप्रैल से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए होगी, कुल 20 दिनों तक तबादलों की खिड़की खुली रहेगी, जिसके बाद फिर से इस पर रोक लग सकती है। इस दौरान अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपने आवेदन दे सकेंगे।
pc- bhaskar






