Rajasthan: विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार का मामला, सीएम शर्मा ने उच्च स्तरीय जांच समिति का किया गठन
- byShiv
- 15 Dec, 2025
इंटरनट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित खबरों पर चिंता प्रकट की है, इसके साथ ही बड़ा कदम उठाते हुए सीएम ने मुख्य सतर्कता आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह) भास्कर सावंत की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर इस मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन पूर्व एक अखबार के स्टिंग में कुछ विधायक द्वारा सरकारी काम के लिए लेन देन करने का मामला सामने आया था।
समिति में शासन सचिव पंचायती राज जोगाराम, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल को सदस्य एवं विशिष्ट शासन सचिव गृह विभाग मनीष गोयल को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह समिति 15 दिन में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि किसी भी लोकसेवक द्वारा भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। दोषी पाए जाने पर ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह व्यक्ति कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।
इन खातों को किया गया फ्रीज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जांच प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर खींवसर, हिण्डौन एवं बयाना विधानसभा क्षेत्रों के विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलए-लैड) खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
pc- government.economictimes.indiatimes.com






