Rajasthan: नवलगढ़ में बेटे ने जब तक नहीं छोड़ा मां को जब तक वो मर नहीं गई...इस तरह से की हत्या की कांप जाएगी....
- byShiv
- 09 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकर आप खुद भी हैरान रह जाएंगे। जी हां यहां मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार होता दिखाई दिया। यहां कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक घर में, एक बेटे ने अपनी ही माँ की कई बार चाकू घोंपकर हत्या कर डाली। वहीँ अब कहा जा रहा है कि यह घटना देर रात हुई। हत्या के बाद, आरोपी ने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुँचे।
नशें में मारता रहा चाकू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक महिला की पहचान प्रभाती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार मूल रूप से गुढ़ा पुलिस थाना क्षेत्र के सिंगनोर गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है, वहीँ अभी नवलगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने रह रहा था। आरोपी बेटा राजवीर राजस्थान लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। शुरुआती जाँच में सामने आया हैं कि उसे शराब की लत है।
रात को भी था नशे में
जानकारी के मुताबिक देर रात किसी बात को लेकर माँ और बेटे के बीच अच्छा खासा झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी माँ पर चाकू से बेतहाशा हमला कर दिया। गहरे घाव की वजह से प्रभाती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, आरोपी ने अपनी बहन को हत्या की जानकारी दी। खबर मिलने पर मृतक महिला के दामाद परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मौके पर पहुँचे और महिला को अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
pc- indianexpress.com





