Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री ने किस मामले में लिया सरकार को आड़े हाथों, सुना दी इस बार तो...
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब राजस्थान के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नालों, खाइयों और सीवरेज सिस्टम को लेकर बड़ी बात कही है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की स्थिति के बारे में मैं आपको बार-बार बता चुका हूँ। मैंने कोटा जाने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि वहाँ एक प्रिंसिपल, जो रिटायर हो चुके थे, पार्टी से लौटते समय नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई।
खबरों की माने तो उन्होंने कहा मैं सरकार को यह संदेश देने जा रहा हूँ कि पूरे राजस्थान में नालों, खाइयों और सीवरेज सिस्टम की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। जयपुर में ही 500-600 नाले हैं, लेकिन मैंने सुना है कि उनमें से मुश्किल से 100 ही ठीक किए गए हैं। यही हाल पूरे प्रदेश का है।
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि यह घटना इसलिए सामने आ गई क्योंकि मृतक एक प्रिंसिपल थे, लेकिन न जाने कितने लोग रोज़ फ्रैक्चर का शिकार होते होंगे, कितनों को ब्रेन हैमरेज होता होगा, कितनों की हड्डियां टूटती होंगी, जिनकी किसी को खबर तक नहीं लगती। गहलोत ने कहा कि सरकार पेमेंट नहीं कर रही, इसलिए ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया है। कई जगह आधा-अधूरा काम बीच में ही रोक दिया गया है। क्या ये बातें मुख्यमंत्री तक नहीं पहुँचतीं? हर विभाग का ठेकेदार परेशान है। उनका कहना है कि बिना पेमेंट के वे आगे काम कैसे करें।
pc- jansatta





