Rajasthan: बजट में इन मुद्दों को लेकर जूली ने घेरा सरकार को, पूछ डाले ये सवाल
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में बजट को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी तकरार देखने को मिली। प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बजट पर अपनी राय और सुझाव रखे। जिसमें सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए दिखे। सदन में विपक्ष की ओर से बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम सेक्टरों का बजट घटाने का आरोप लगाया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि सरकार ने कृषि का बजट कम किया, लेकिन संतुलन दिखाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट भी काट दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्कूलों की हालत पहले से ही खराब है, कई भवन जर्जर हैं, फिर भी मरम्मत के नाम पर “ऊंट के मुंह में जीरा” जितना बजट दिया गया।
नौकरियों को लेकर भी जूली ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चार लाख भर्तियों की जरूरत बताई गई थी, लेकिन बजट में इसका जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं अपने जवाब के लिए बचाकर रख ली हैं।
pc- zee news






