Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में क्या अब बारिश होगी, 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट
- byvarsha
- 04 Oct, 2026
PC: AAJ TAK
राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है और इसका असर मौसम पर भी देखने को मिला है। सोमवार, 5 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। कई इलाकों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है।
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान का हाल
पूर्वी राजस्थान: पूरे क्षेत्र में दिनभर धूप खिली रहेगी और मौसम साफ़ ही रहेगा। हलके फुल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
पश्चिमी राजस्थान: पश्चिमी हिस्सों में पूर्वी राजस्थान की तुलना में गर्मी का असर थोड़ा अधिक महसूस होगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा।
मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है।
इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी
जयपुर: अधिकतम तापमान 35-36°C और न्यूनतम 23-24°C
उदयपुर: दिन का तापमान 35-37°C और रात का तापमान 19-22°C के आसपास
सिरोही: अधिकतम तापमान करीब 36°C, जबकि न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास
श्रीगंगानगर: अधिकतम तापमान 38-39°C के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान करीब 24°C
पिलानी: पिलानी में अधिकतम तापमान 38 से 41°C के आसपास





