Rajasthan: डोटासरा का नाम लिए बिना खर्रा ने साधा निशाना, हम उनके 'काकाजी' अब एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएंगे
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की घोषणा अभी हुई नहीं हैं, लेकिन तैयारियां अंतिम चरणों में है। ऐसे में सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी की बैठक हुई, भाजपा की संगठनात्मक बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक में खर्रा के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी रहे, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन चुटकी भरे अंदाज में पलटवार किया, खर्रा ने कहा कि नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव एक साथ करवाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है, कैबिनेट मंत्री ने इशारों ही इशारों में कहा, जिले के एक बड़े कांग्रेस नेता कहा करते थे कि काकाजी, एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएं, हम उनके काकाजी हैं, अब एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएंगे।

खबरों के अनुसार खर्रा के इस बयान पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हुए गांव-ढाणी से लेकर शहर तक सरकार के विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
pc- navbharat live,thehawk.in, x.com





