Rajasthan: खींवसर विधायक डांगा पर जानलेवा हमला, गाड़ी को मारी टक्कर, खुद विधायक ने पीछा कर पकड़ा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के खींवसर सीट से बीजेपी के विधायक रेवंत राम डांगा पर कल रात जानलेवा हमला हो गया। विधायक डांगा के अनुसार जब उनका काफिला गोविंदी टोल नाके के पास पहुंचा, तो अचानक एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी ने उनकी फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने विधायक के साथ चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो को भी निशाना बनाने की कोशिश की।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस घटना के बाद अपनी जान बचाने के बजाय विधायक ने हिम्मत दिखाई और हमलावर गाड़ी का करीब 25 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान वे लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहे। विधायक की सूचना मिलते ही डीडवाना-कुचामन और नावां पुलिस ने सक्रियता दिखाई और घेराबंदी कर स्कॉर्पियो सवार तीन नामजद आरोपियों को डिटेन कर लिया। पुलिस फिलहाल उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विधायक डांगा ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया है नशे के आदि युवकों ने किसी के बहकावे में आकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

pc- ndtv raj