Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष जूली ने सीएम शर्मा द्वारा पार्षदों के लिए वोट मांगने पर साधा निशाना, कहा- ये मुख्यमंत्री बिल्कुल खाली बैठे हैं...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं और चुनाव प्रचार चरम पर है। ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रचार करने पर तंज कसा है। सीएम भजनलाल ने सोमवार को अलवर में भाजपा प्रत्यार्शियों के समर्थन में रोड शो किया। इस पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आप समझ सकते हैं कि राजस्थान का भविष्य क्या होगा, जब मुख्यमंत्री ही पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आ जाएं तो फिर आखिर बचता ही क्या है? आज तक के इतिहास में कोई मुख्यमंत्री पार्षदों के लिए वोट मांगने नहीं आया। यह मुख्यमंत्री बिल्कुल खाली बैठे हैं। क्योंकि इन्हें काम करना ही नहीं है। 

जूली ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि मालाखेड़ा, अलवर में कांग्रेस ने हमेशा जनता की भलाई और विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी। भाजपा ने चवन्नी का भी काम करवाया हो तो हमें बता दे, सिवाय झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने के।

pc- danik bhaskar