Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उठाया ये बड़ा कदम, अशोक गहलोत ने दी जानकारी


इंटरनेट डेस्क। देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस की ओर से अब आवाजभारतडॉटकॉम वेबसाइट को शुरू किया गया है। इस बात की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

अशोक गहलोत ने इस संंबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आवाज़ भारत की ! हर भारतीय की अपेक्षा, आकांक्षा, आवश्यकता व विचार को सम्मिलित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने घोषणा पत्र निर्माण प्रक्रिया में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए http://awaazbharatki.in वेबसाइट की शुरुआत की है। 

कांग्रेस की लोकतांत्रिक सोच व संविधान के प्रति सम्मान को व्यक्त करती इस पहल के तहत awaazbharatki@inc.in में अपने विचार साझा कर उज्ज्वल भारत निर्माण में अपना योगदान दें। मुझे पूरा विश्वास है कि आपका हर एक सुझाव, विचार तथा संदेश संविधान व लोकतंत्र संरक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा में एक विशेष योगदान साबित होगा।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें