Rajasthan: Ashok Gehlot के विशेषाधिकारी रहे लोकेश शर्मा ने अब सीएम भजनलाल शर्मा के बारे में बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी रहे लोकेश शर्मा ने अब भाजपा और सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है। उन्होंने अब एक खबर को पोस्ट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आड़े हाथ लिया है। 

लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पर कटाक्ष करना आपको शोभा नहीं देता मुख्यमंत्रीजी। लोग दीवार तोडक़र नहीं जा रहे घुसपैठ कर झपटे जा रहे हैं। सबको पता है किस तरह दबाव में आए, डरे हुए, मजबूर नेता पार्टी छोड़ रहे हैं असली कांग्रेसी तो आज भी अपनी जगह है, मुस्तैदी से डटा हुआ है। कांग्रेस की स्थिति पर सोचने के बजाय चिंतन इस पर करें-मोदी जी की मजबूत बताई जाने वाली बीजेपी को कांग्रेसी नेताओं को आयातित करने की क्या जरूरत पड़ गयी? 

कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी में शामिल होते ही क्यों टिकट थमाए जा रहे हैं? जबकि मूल भाजपाई दरी-पट्टी बिछाते रह गए, लेकिन व्यक्तिवादी पार्टी में उनका दर्द समझे कौन? जिस बीजेपी ने हरियाणा में साढ़े चार साल जेजेपी के साथ सरकार चलाई और चुनाव से ऐन पहले उसे निकाल बाहर किया उसके नेताओं को एक-एक सीट पर समझौते जैसी बातें नहीं करनी चाहिए। देश देख रहा है- कांग्रेस मुक्त हिन्दुस्तान बनाने की बात करने वाले अब हमारे भरोसे अपना मकान बना रहे हैं। चुन-चुन कर जिन पर तोहमतें लगाईं, बाहें फैलाकर उन्हें अपनाते जा रहे हैं। 

PC:  twitter