Rajasthan: नीट पेपर लीक मामले में मदन राठौड़ ने किया डोटासरा पर पलटवार, पहले अपना शासनकाल देखें

इंटरनेट डेस्क। नीट परीक्षा पेपर का लीक होना राजस्थान की भाजपा सरकार के लिए परेशानी बन गया है। विपक्ष लगातार पेपर आउट होने के आरोप लगा रहा है। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार कोटपूतली में मीडिया को संबोधित किया और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर जमकर पलटवार किया। डोटासरा ने एनटीए को भाजपा और आरएसएस की एजेंसी बताया था।

खबरों की माने तो इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि डोटासरा कब क्या बोल देते हैं, उन्हें खुद नहीं पता, एनटीए को आरएसएस की एजेंसी बताना पूरी तरह गलत है। पहले उन्हें अपने शासनकाल को देखना चाहिए कि उस समय कितने पेपर लीक हुए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने वाले बयान पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस वाले पानी बचाओ और बिजली बचाओ कहते थे, तब हमने उसका स्वागत किया था। अब प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने की बात कही है तो इसमें गलत क्या है? मितव्ययी बनना और संसाधनों की बचत करना जरूरी है, इसमें राजनीति करना गलत है।

pc- firstindianews.com