Rajasthan: जेजेएम घोटाले में महेश जोशी की बढ़ी मुश्किले, संजय बड़ाया को लिया गया हिरासत में

इंटरनेट डेस्क। जल जीवन मिशन घोटाले में कांग्रेस नेता महेश जोशी की मुश्किले बढ़ती दिख रही है। एसीबी ने इसी मामले में संजय बड़ाया को हिरासत में ले लिया है। एसीबी ने दिल्ली एयरपोर्ट से बड़ाया को पकड़ा और उसे जयपुर लाया जा रहा है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक, वह थाईलैंड में किसी शादी समारोह में गया हुआ था, वहां से लौट रहा था। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो संजय बड़ाया की भूमिका को लेकर भी खुलासा हो चुका है। एसीबी के मुताबिक, उसकी भूमिका दलाल की मानी जा रही है। जयपुर लाने के बाद पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

संजय बड़ाया जयपुर के बनीपार्क का रहने वाला है, उसे ईडी ने 16 जुलाई 2024 को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से 17 दिसंबर 2024 को उसे जमानत मिली थी। साल 022 तक मैसर्स मेरूलैंड्स इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करता था।

pc- firstindianews.com