Rajasthan: सरकार का बड़ा फैसला, घोड़े,बैल,भैंसा जैसे जानवरों से दोपहर में नहीं ले सकेंगे काम, गर्मी को देखते हुए...
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस समय आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी का दौर है, लू ऐसी चल रही हैं की शरीर को चीर कर निकल रही हो। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज हो गया है। इस बीच गर्मी और लू के अलर्ट को लेकर प्रशासन भी एक्शन में है। सरकार ने प्रदेशभर में पशु-पक्षियों को तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही राजस्थान में दोपहर के समय पशुओं का भारवहन और खेती के काम के लिए उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया ह। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कौन-कौन से जानवरों से काम लेने पर रोक?
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी जिला कलेक्टरों, स्थानीय निकायों और संबंधित विभागों को इसको लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में लगातार बढ़ते तापमान और तीव्र गर्मी के कारण भारवाहक पशुओं जैसे घोड़े, गधे, खच्चर, बैल और भैंसा आदि के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अत्यधिक गर्मी और धूप में काम कराने से इन पशुओं में हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण, अत्यधिक थकावट और मृत्यु जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पशुओं से काम लेने पर रोक लगा दी गई।
pc- en.wikipedia.org






