Rajasthan: देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, अंशुमन जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में तबादलों का दौर लगभग थम चुका हैं, लेकिन बड़े अधिकारियों के तबादले कभी हो जाते है। इसी क्रम में देर रात सीएम भजनलाल के आदेश के बाद राजस्थान में 18 आईपीएस अधकिारियों के तबादले हुए हैं। अनिल पालीवाल को गृह रक्षा महानिदेशक की नई जिम्मेदारी मिली है।  4 पुलिस जिला अधीक्षकों के भी तबादले हुए हैं।

प्रतापगढ़ के नए एसपी विशाल जांगिड़, पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के एसपी, बी आदित्य हनुमानगढ़ के एसपी और राजेश कुमार कावट बालोतरा के नए एसपी होंगे।  हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा,  जोधपुर ग्रामीण के एसपी पीडि नित्या, बालोतरा के एसपी रमेश और प्रतापगढ़ के एसपी बी आदित्य का ट्रांसफर हुआ है।

अंशुमन जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर 
अंशुमन भोमिया जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए है। अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (ट्रैफिक), राजस्थान जयपुर की जिम्मेदारी मिली है। शरत कविराज को महानिरीक्षक पुलिस  अपराध शाखा में लगाया गया है।

 

pc- danik bhaskar