Rajasthan: लोकसभा चुनावों के तारीखों के ऐलान से पहले ही मालवीय ने शुरू कर दिया ये काम, भाजपा को देना चाहते हैं....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीया को भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए टिकट भी दे दिया हैं और टिकट मिलने के साथ ही मालवीय मैदान में भी उतर गए है। हालांकि अभी चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं हुई हैं, लेकिन मालवीय ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। 

बता दें की मालवीय को बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया हैं और महेंद्रजीत सिंह मालवीया अभी से ही चुनाव अभियान के लिए मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को पूर्व सांसद मालवीया देव दर्शन करने के बाद संसदीय क्षेत्र पहुंच गए और कैंपेनिंग शुरू कर दी है। 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वांगड़ के  नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बीजेपी में शामिल होने से वांगड़ क्षेत्र में कांग्रेस के वर्चस्व को झटका लगा हैं और माना जा रहा हैं की की मालवीय यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा के लिए भाजपा की सीट पक्की कर सकते है।

pc- ndtv raj