Rajasthan: मानवेंद्र सिंह जसोल की हुई घर वापसी, कांग्रेस छोड़ पकड़ा भाजपा का दामन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस को आज एक बार फिर से झटका लगा हैं और ये झटका बड़ा है। जीं हा आज एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ दी हैं और भाजपा ज्वाइन कर ली है। वैसे इसे यह भी कह सकते हैं की इन नेताजी की तो घर वापसी हुई है। आपको बता दें की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह जसोल की भाजपा में घरवापसी हो गई है।

माना जा रहा हैं की जसोल की घर वापसी से भाजपा को पश्चिमी राजस्थान में मजबूत मिलेगी। जसोल पहले भी टिकट नहीं मिलने की वजह से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए थे और अब एक लोकसभा चुनाव की हार के बाद वापस भाजपा में शामिल हो गए है। दरअसल भाजपा के क़द्दावर नेता जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह 5 साल बाद भाजपा में वापीस आए है। 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

ऐसे में आज बाड़मेर में पीएम मोदी की सभा में प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले बड़ी तादाद में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मानवेंद्र सिंह जसोल भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने साफा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

pc- ndtv raj