Rajasthan: अवैध खनन मामले में मंत्री गोदारा ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, कहा- अनावश्यक माहौल बना रही
- byShiv
- 20 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा हैं और विधानसभा में वैसे ही हंगामा मचा हुआ है। इस बीच बजरी खनन मामले में मंत्री गोदारा के बयान पर विपक्ष भी खूब हो हल्ला कर रहा है। ऐसे में राजस्थान में बजरी खनन को लेकर चल रही सियासत के बीच भाजपा सरकार में मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बजरी खनन पर कांग्रेस अनावश्यक माहौल बना रही है।

क्या कहा मंत्री ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुमित गोदारा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासनकाल में खुद कांग्रेस के विधायकों ने बजरी खनन को लेकर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कैग की रिपोर्ट में भी अवैध खनन का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र की पहाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के अवैध खनन को कोई नहीं भूल सकता, जहां संत विजय दास को आत्मदाह करना पड़ा था।

मंत्री ने की थी प्रेसवार्ता
खबरों की माने तो अवैध खनन मामले को लेकर मंत्री सुमित गोदारा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान मंत्री गोदारा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में पुलिस पर गोलियां चलती थी। उस वक्त कांग्रेस के नेता अवैध खनन में इन्वोल्व रहते थे। अब कांग्रेस पार्टी के नेता इन दिनों अवैध बजरी खनन को लेकर ना केवल सदन में बल्कि प्रदेशभर में अभियान चलाकर झूठ फैला रहे है, जबकि प्रदेश में अवैध खनन और खनन माफियाओं को पनपाने का काम कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने ही किया था।
pc- hindustanexpress.online, ndtv,the print






