Rajasthan: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान, जब तक किरोड़ी के शरीर में जान है, कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हूं, कोई आरक्षण को हाथ नहीं लगा सकता, किरोड़ी लाल मीणा ने भरी सभा में ये वादा  किया। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विश्व आदिवासी दिवस पर आरक्षण के बारे में अपने रूख को दोबारा स्पष्ट किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो किरोड़ी मीणा ने दौसा के नांगल प्यारिवास में पंच अथाई में आयोजित एक आदिवासी महोत्सव में आरक्षण का समर्थन किया। 9 अगस्त को नांगल प्यारीवास (दौसा) स्थित मीणा हाईकोर्ट में कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वो जब तक जीवित रहेंगे तब तक आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आरक्षण खत्म किए जा सकने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, जब तक किरोड़ी के शरीर में जान है, कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता। 

pc- danik bhaskar