Rajasthan: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आज से फिर संभाला काम, मंत्रालय में अधिकारियों के साथ की बैठक
- byShiv
- 07 Apr, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर से काम काज संभाल लिया है। हाल ही में उन्होंने बीकानेर में कहा था की वो वापसी करने जा रहे है। ऐसे में उन्होंने 9 महीने बाद विभागीय कामकाज फिर से संभाल लिया है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने विभाग की कोई बैठक नहीं ली थी, जिससे विभागीय कार्यों में शिथिलता आ गई थी, अब दोबारा कमान संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता विभाग को करप्शन फ्री बनाना और काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करना होगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंत्री किरोड़ीलाल ने विभाग के अधकिारियों के साथ बैठक की। मीणा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना जरूरी है, विभागीय बैठक में कई जगहों से करप्शन की शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी साफ किया कि अब उनके मन में कोई गिले-शिकवे नहीं हैं, पहले भी नहीं थे, लेकिन चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देना जरूरी था, नहीं तो मीडिया लगातार सवाल पूछती रहती है, अब पार्टी आलाकमान ने कहा है कि काम शुरू करो, इसलिए फिर से सक्रिय हुआ हूं।
pc-abp news





