Rajasthan: मंत्री किरोड़ीलाल ने डोटासरा पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को लेकर पीछे नहीं हटूंगा
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। दौसा जिने के नांग्ल प्यारी वास में मीणा हाईकोर्ट में राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर निशाना साधा। मीडिया रिपोटर्स की माने तो डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस के 5 साल के राज में राजस्थान को लूट खाया, मैं सामाजिक जीवन को कंलकित नहीं होने दूंगा और भ्रष्टाचार से कोसो दूर रहूंगा।
विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को मीणा हाईकोर्ट में कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब से विधायक बना हूं, भ्रष्टाचार के खिलाफ तब से लड़ाई लड़ रहा हूं। किरोड़ी लाल मीणा ने पिछली कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 साल के शासन में राजस्थान को लूट खाया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की व्यवस्था को नुकसान पहुंचा और आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
खबरों की माने तो मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा के छापामार मंत्री वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा, वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। वह मीणा समाज के जीवन को कलंकित नहीं होने देंगे, समाज की प्रतिष्ठा और सम्मान मेरे लिए महत्वपूर्ण है, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
pc- ndtv






