Rajasthan: विधानसभा का मानसून सत्र, आज दो अहम विधेयक रखे जाएंगे सदन के पटल पर, उसके बाद होगी बहस

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई।  जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 49 प्रश्नों पर चर्चा होगी। इनमें 24 तारांकित और 25 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा हैं और सत्र के पहले ही विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया और उसके बाद कार्यवाही स्थिगित कर दी गई। अब एक दिन के अवकाश के बाद आज फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

आज सदन में उच्च शिक्षा, उद्योग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, राजस्व, नगरीय विकास और ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रश्न होंगे। आज के सत्र में दो अहम विधेयक भी पटल पर रखे जाएंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 को प्रस्तुत करेंगे, जो प्रवर समिति को भेजे गए थे। इस विधेयक पर चर्चा के बाद पारित किया जाना प्रस्तावित है। 

इसके बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 को पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी विधानसभा की मेज पर वित्त विभाग की चार महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं रखेंगी। इनमें राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति के गठन से जुड़ी अधिसूचना भी शामिल है। 

pc- ndtv raj