Rajasthan: सांसद बेनीवाल ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा-राजस्थान का नाम तक नहीं लिया गया

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट पेश कर दिया। बजट के बाद राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने बजट को निराशजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट को विकसित भारत का बजट  कहा जा रहा है, लेकिन राजस्थान का नाम तक नहीं लिया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बेनीवाल ने कहा कि इस बजट ने राजस्थान के युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर पानी फेर दिया यह बजट मेरे लिए बेहद निराशाजनक रहा है।

देश के नौजवानों और किसानों को इससे बहुत बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें पूरी तरह निराश किया गया। दुर्भाग्य की बात यह है कि राजस्थान का नाम तक इस बजट में नहीं लिया गया, जबकि इसी राजस्थान ने लगातार बड़ी संख्या में सांसद दिए हैं। यहां हाई-स्पीड कॉरिडोर और रेलवे से जुड़े कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, इसके बावजूद राज्य की उपेक्षा हुई।

pc- sj