Rajasthan: सांसद बेनीवाल ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाया सवाल, कर डाली ये बड़ी मांग

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण में राजस्थान के नागौर से सांसद बेनीवाल ने वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाया। उन्होंने किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए गारंटी कानून और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम दोबारा लागू करने की मांग की।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बेनीवाल ने कहा कि वित्त विधेयक केवल करों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम होता है, लेकिन यह विधेयक गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है तो आम आदमी की जेब पर बोझ लगातार क्यों बढ़ रहा है।

खबरों की माने तो सांसद ने महंगाई को देश की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन तक हर चीज महंगी होती जा रही है और गरीब की थाली से पोषण गायब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधेयक में महंगाई नियंत्रण के लिए कोई ठोस और त्वरित उपाय नजर नहीं आता। साथ ही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में कटौती की मांग भी उठाई।

pc- ndtv raj