Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मुद्दे पर घेरा मुख्यमंत्री भजनलाल को, पूछ डाला ये सवाल
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अब मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट्स को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में अखबार में प्रकाशित खबर को शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान सरकार 536 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट्स पर हर महीने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन नागौर सहित प्रदेश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
आएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में तंज करते हुए आगे कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि कागजों में “यूनिट”घूम रही है और जमीन पर सिर्फ बिल बन रहे हैं। आज राजस्थान का किसान और पशुपालक सरकार से पूछ रहा है कि आखिर करोड़ों का भुगतान किस सेवा के लिए हो रहा है?
pc- navbharat





