Rajasthan: 2028 में कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे नरेश मीणा, शुरू की अभी से तैयारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही विधानसभा उपचुनाव हुए हैं और इन चुनावों में कांग्रेस की जीत मिली है। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेश मीणा को हार का सामना करना पड़ा है। अब नरेश मीणा ने 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाना शुरू कर दिया हैं। हाल ही में भगत सिंह सेना का गठन करने वाले नेता नरेश मीणा ने विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चुनावी दौरे किए शुरू
खबरों के अनुसार नरेश मीणा ने अभी से ही प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों का दौरा शुरू कर दिया है, बूंदी दौरे पर नरेश मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि 2028 में वे दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं, जिनमें एक प्रमुख सीट हिंडोली हो सकती है। हिंडोली वही सीट है जहां कांग्रेस के क़द्दावर नेता अशोक चांदना लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। खबरों के अनुसार नरेश ने कहा कि अंता विधानसभा इलेक्शन में अशोक चांदना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला था और अब उसका जवाब देने के लिए वे हिंडोली में चुनावी चुनौती देने की तैयारी में हैं।

स्थानीय नेेताओं पर लगाए आरोप
नरेश मीणा ने कहा कि हाड़ोती का विकास लगातार पिछड़ रहा है और स्थानीय नेताओं ने किसानों की आवाज को मजबूती से नहीं उठाया। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि आने वाले वर्षों में वे खुद इस क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक भूमिका निभाने को तैयार हैं।

pc-sj