Rajasthan: नीट पेपर लीक मामला, जूली ने कहा- भाजपा से अपराधी निकलना कोई नई बात नहीं

इंटरेनट डेस्क। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट पेपर लीक पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा से अपराधी निकलना कोई नई बात नहीं है परन्तु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जिस तरह नीट पेपर लीक के आरोपी दिनेश बिंवाल से पल्ला झाड़ने के लिए झूठ बोल रहे हैं वह आश्चर्यजनक है।

क्या बोले जूली
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि भाजपा के जमवारामगढ़ के विधायक महेन्द्र पाल मीणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस आरोपी को भाई लिखते हैं और जन्मदिन व शादी की सालगिरह की बधाई देते हैं। आरोपी दिनेश बिंवाल केवल भाजपा का कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि भाजपा युवा मोर्चा की जयपुर देहात इकाई का जिला मंत्री है। सच स्वीकार कीजिए मदन जी।

मदन राठौड़ ने क्या कहा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे  पहले मदन राठौड़ ने कहा था हमारे यहां पेपर लीक नहीं हुआ। अन्य प्रदेश केरल से हुआ। जांच हो रही है। सब सामने आ जाएगा। दोषी को दंडित किया जाएगा।

pc- indianexpress.com