Rajasthan: जैसलमेर से दिल्ली के लिए शुरू हुई नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर को बड़ी सौगात मिली है, शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जैसलमेर स्टेशन से दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई कनेक्टिविटी जैसलमेर के पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ा वरदान मानी जा रही है।
मीडिया रिपाटर्स की माने तो रेल मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान के कई कद्दावर नेता मौजूद रहें। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री को बधाई भी दी।
रेल मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, जैसलमेर-बाड़मेर सांसद (कांग्रेस) उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक छोटूसिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी, और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी शिरकत की।





