Rajasthan: स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर आया नया अपडेट, जाने कब होगी छुट्टियां

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी हैं और इस बीच स्कूलों में आ रहे नौनिहालों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई जिलों में स्कूलों का समय कम कर दिया गया है। वैसे कई राज्यों में गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश भी आ चुके है। अब राजस्थान में समर वैकेशन को लेकर नया अपडेट आया है। 

अवकाश समय से पहले नहीं
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले घोषित नहीं किया जाएगा। शिक्षकों ने इस वर्ष कम अवधि के ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर नाराजगी जताई है। कॉलेज शिक्षा विभाग ने जहां 1 मई से 30 जून तक छुट्टियां घोषित की हैं, वहीं स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 मई से 21 जून तक रहेगा।

बच्चों को दी ये सलाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिक्षा विभाग ने बच्चों को सलाह दी है कि स्कूल आते वक्त गमछा, टोपी और पानी की बोतल साथ लेकर आएं। जिससे गर्मी से बचाव हो और शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहे। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खुले में खेल प्रशिक्षण या कैंप नहीं लगाने तथा प्रार्थना सभा छायादार जगह या कक्षाओं में करने के निर्देश दिए गए है।

pc-education.sakshi.com