Rajasthan: पंचायत चुनाव गतिविधियां होने लगी तेज, निर्वाचन आयोग ने मांगे आरक्षण संबंधी नए आंकड़े

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों में हो रही देरी को लेकर कहा था की 31 जुलाई तक किसी भी स्थिति में चुनाव करवाने होंगे। ऐसे में राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर एक बार फिर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज विभाग और स्वायत्त शासन विभाग से आरक्षण संबंधी नवीनतम आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग का मानना है कि आवश्यक डेटा मिलते ही चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जरूरी आंकड़े मांगे हैं।  आयोग का कहना है कि पंचायत और निकाय चुनावों में आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी किए बिना चुनाव कार्यक्रम जारी करना संभव नहीं है। आयोग ने विभागों को स्पष्ट किया है कि डेटा उपलब्ध होते ही चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

pc- sabkikhabar.com