Rajasthan: पायलट का बड़ा बयान, बीजेपी सरकार में पहले नोटबंदी हुई और अब वोटबंदी की जा रही
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। विपक्षी दलों की ओर से लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। दिल्ली में लगाता मार्च और प्रदर्शन किए जा रहे है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राष्ट्रपति से बड़ा नहीं है, चुनाव आयोग पूरी तरह तानाशाह बना हुआ है, उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि वोटों की चोरी के मुद्दे को लेकर हम चुप नहीं बैठेंगे, बेईमानी का पर्दाफाश करेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, चुनाव आयोग के ऊपर लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी है लेकिन वही लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहा है। बीजेपी सरकार में पहले नोटबंदी हुई थी और अब वोटबंदी की जा रही है।
खबरों की माने तो उन्होंने ये भी कहा कि वोटों की चोरी के मुद्दे को लेकर हम चुप नहीं बैठेंगे। बेईमानी का पर्दाफाश करेंगे और गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी, उन्होंने सवाल किया कि अगर विपक्षी पार्टियों के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं तो उन्हें मुलाकात करने में क्या दिक्कत है?
pc- dailypioneer.com






