Rajasthan: पीएम मोदी को राजस्थान में आखिरकार राजे को लाना ही पड़ा फ्रंट लाइन में, लोकसभा चुनावों में अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के लिए शंखनाद तो हो चुका हैं, लेकिन अब चुनावी सभाओं का दौर शुरू होगा और वो भी धुंआधार तरीके से। जी हां भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की संभावित सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 10 केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है। पांच राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ 4 उपमुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

बता दें की सबसे बडी बात यह हैं की राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी राजस्थान के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं। स्टार प्रचारकों की इस सूची में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का नाम शामिल हैं। साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया का नाम भी शामिल किया गया है। 

मीडिया रिपेाटर्स की माने तो भजनलाल सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं विधायक के तौर पर केवल बाबा बालकनाथ को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

pc- commons.wikimedia.org