Rajasthan: पीएम मोदी कल राजस्थान के दौरे पर, पचपदरा में आधुनिक रिफाइनरी का करेंगे शुभारंभ

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, जहां वह बालोतरा जिले के पचपदरा में बनी आधुनिक रिफाइनरी का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर प्रशासन की और से तैयारी पूरी कर ली गई है। यह परियोजना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस रिफाइनरी के शुरू होने से राज्य के राजस्व में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड द्वारा विकसित यह रिफाइनरी राज्य की पहली ऐसी आधुनिक तकनीक वाली इकाई है, जहां बीएस-6 मानक का ईंधन तैयार किया जाएगा। यह रिफाइनरी बाड़मेर जिले के पचपदरा क्षेत्र में स्थापित की गई है और इसे भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसमें रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स दोनों को एक साथ विकसित किया गया है। 

रिफाइनरी के संचालन से पहले मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल (एमपीटी) नागाणा और मुंद्रा पोर्ट  से पाइपलाइन के जरिए लाए गए कच्चे तेल की सफल टेस्टिंग हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अगले दो महीनों के भीतर यहां से ईंधन की सप्लाई शुरू करने की तैयारी है। 

pc- ndtv raj, ani news,