Rajasthan Politics: उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने खेल लिया बड़ा दांव, इन 2 विधायकों को सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

pc: patrika

राजस्थान में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अहम रणनीतिक फैसले लिए हैं। पार्टी नेतृत्व ने गंगापुर विधानसभा सीट से विधायक रामकेश मीना को सदन में विपक्ष का उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। साथ ही जयपुर जिले की आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक रफीक खान को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

इन नियुक्तियों को जातिगत समीकरणों को साधने के लिए कांग्रेस के रणनीतिक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी ने इन भूमिकाओं पर फैसला किया। मौजूदा पार्टी संरचना में जाट समुदाय से राज्य अध्यक्ष, एससी समुदाय से विपक्ष के नेता, एसटी समुदाय से विपक्ष के उपनेता और अब मुस्लिम समुदाय से मुख्य सचेतक हैं।

रामकेश मीना उपनेता प्रतिपक्ष

विधायक रामकेश मीना ने विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरी बार विधायक चुने गए। मीना पहले भी अशोक गहलोत सरकार में संसदीय सचिव के पद पर रह चुके है। रामकेश मीना ने 2003 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2008 में बसपा से जीत कर विधानसभा पहुंचे। उनके द्वारा इसके बाद 2013 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 2018 में कांग्रेस की ओर से टिकट काटने पर निर्दलीय मैदान में उतरे और भाजपा के मानसिंह को हरा कर विधायक बने।


2023 विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विधायक चुने गए रामकेश मीना को उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे अशोक गहलोत सरकार में संसदीय सचिव रह चुके हैं। मीना के राजनीतिक सफर में 2003 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ना, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।  इसके बाद 2008 में बसपा से जीत कर विधानसभा पहुंचे।  2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव  हारे और 2018 में कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने पर निर्दलीय के तौर पर जीत हासिल की जिसमें उन्होंने भाजपा के मान सिंह को हराया था।

रफीक खान को बनाया चीफ व्हिफ

जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक रफीक खान को  चीफ व्हिफ नियुक्त किया गया है। 2023 के चुनाव में उन्होंने आदर्श नगर से भाजपा उम्मीदवार रवि नायर को हराया था। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से दो बार के विधायक अशोक परनामी को हराया था।