Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार उठाने जा रही अब ये बड़ा कदम, जिसका था कई वर्षों से इंतजार, होगी अब...
- byShiv
- 08 Jan, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है और ऐसे में लगातार सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में भजनलाल सरकार अब हरियाणा सरकार के साथ मिलकर एक बड़ा कदम उठाने वाली है, जिससे शेखावाटी अंचल के किसानों को जल्द ही यमुना जल का लाभ मिले सकेगा।
ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष हरियाणा के सीएम नायब सैनी के साथ मंगलवार को चर्चा पूरी हो होने के बाद कही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में बताया कि जल समझौते की जल्द क्रियान्विति के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की एक ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनेगी जो डीपीआर पर काम करेगी।
मीडिया रिपोटर्स की मोने तो मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि यमुना जल समझौता दोनों राज्यों के लिए बहुत अच्छा समझौता है। राजस्थान का शेखावाटी अंचल लंबे समय से यमुना जल का इंतजार कर रहा है। अब वो इंतजार खत्म होने जा रहा है और जल्द ही अधिकारियों की ज्वाइन्ट टास्क फोर्स डीपीआर का काम शुरू करेगी।
pc- ndtv raj






