Rajasthan Politics: भजनलाल कैबिनेट का होगा विस्तार! ये बड़े कारण आए सामने, किरोड़ीलाल मीणा को फिर से....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक साथ चुनाव हुए सरकारें भी तीनों ही जगहों पर भाजपा की बनी और बनने के छह महीने के भीतर ही मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार भी हो गया। अब इस विस्तार के बाद हर किसी की नजर राजस्थान पर अटकी हुई हैं और उम्मीद हैं की कुछ दिनों में भजनलाल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसके वैसे कई कारण हैं की कैबिनेट विस्तार क्यों हो सकता है।  

राजस्थान में चर्चा का बाजार हैं गर्म
बता दें की मध्य प्रदेश में हुए सियासी बदलाव के बाद अब राजस्थान की सियासत से भी बदलाव की चर्चा चज पड़ी है। सियासी चर्चा है कि पार्टी हाई कमान के निर्देश पर राजस्थान में भी सरकार में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। लिहाजा राजनीतिक जानकार भी इससे सहमत दिखाई दे रहे है।

क्या कारण हैं विस्तार का
बता दें की राजस्थान में सरकार बनने के छह महीने के बाद ही दो मंत्रियों के इस्तीफे हो गए है। पहला तो गुरमित सिंह कुन्नर का जो सरकार बनने के बाद ही चल दिए और  दूसरा किरोड़ीलाला मीणा का जो लोकसभा चुनावों के बाद हार का जिम्मा लेते हुए इस्तीफा दे चुके है। हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है।

प्रदेश में होने हैं उपचुनाव
बता दें की प्रदेश में आने वाले पांच महीने के अंदर पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने है। ऐसे में इन चुनावों को देखते हुए पार्टी इन क्षेत्रों के नेताओं को विस्तार में लाभ दे सकती है। वैसे पार्टी को हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में 11 सीटों का नुकसान हुआ हैं। ऐसे में पार्टी विधानसभा चुनावों में इन पांच सीटों पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए भी विस्तार करेगी। 

मंत्रियों की परफॉर्मेंस होगा आधार
सियासी सूत्रों की मानें तो अब जो मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा, वह मंत्रियों की परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। इस दौरान 7 माह के कार्यकाल के दौरान जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस खराब रही है, उन्हें बदला जा सकता है। इसके अलावा इस बार मंत्रिमंडल में नए विधायकों को भी मौका मिल सकता है। 

pc- RK,amar ujala,economictimes.indiatimes.com, aaj tak,zee rajastahn