Rajasthan Politics: पूर्व सीएम गहलोत का बड़ा बयान, मणिपुर के सीएम माफी योग्य नहीं
- byShiv
- 02 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मीडिया से बात की और कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने जो पब्लिक से माफी मांगी हैं वह काफी नहीं है। वह माफ करने योग्य नहीं हैं वो माफी मांगने 2 साल बाद आए हैं। मणिपुर में 2 गुटों में आपस में फायरिंग हुई। रेप हुए, अन्याय और उत्पीड़न हुआ, लेकिन भारत सरकार कुछ नहीं कर पाई।
मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और केंद्र सरकार क्या उनको हटा नहीं सकती। उनको माफ नहीं किया जा सकता है। अशोक गहलोत ने कहा कि मणिपुर में क्या नहीं हुआ? 250 लोग मारे गए। लोगों को समझना पड़ेगा कि जो गलती कर रहा, जो माहौल बना हुआ है, देश में धर्म के नाम पर बात हो रही है, बाकी सब मुददे गौण हो गए हैं।
गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी मणिपुर नहीं जाने को लेकर अड़े हैं, यह सब ठीक नहीं है। उन्हें बड़ा मन रखना चाहिए। अगर वह जाते तो उनका अलग औरा होता। उन्होंने तो थाली और ताली बजवा दी। उन्होंने एक स्टेट को इग्नोर करके क्राइम किया है। मुख्यमंत्री को तो पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।
pc- ndtv raj